18 फ़रवरी 2014 - 20:30
ईरानी विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ और कैथरिन एश्टन की मुलाक़ात

ईरान के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी ने, ईरान व गुट पांच धन एक की परमाणु वार्ता की समीक्षा के लिए वियाना में भेंट की है।

ईरान के विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी ने, ईरान व गुट पांच धन एक की परमाणु वार्ता की समीक्षा के लिए वियाना में भेंट की है।मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ व कैथरिन एश्टन ने अपनी भेंट में, वियाना में ईरान व गुट पांच धन एक के बीच उप विदेश मंत्री स्तर की दूसरे दिन की वार्ता की समीक्षा की ताकि एक एजेंडे पर सहमत हो सकें। ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची व एश्टन की सहायक हेलगा इश्मिद ने बुधवार को कई चरणों में कुल मिला कर लगभग चार घंटों तक वार्ता की। ज्ञात रहे कि वियाना वार्ता में दोनों पक्ष अंतिम क़दम की समग्र वार्ता के लिए एक एजेंडा निर्धारित करना चाह रहे हैं। यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी कैथरिन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने वार्ता को सार्थक एवं लाभदायक बताया है।